मध्य प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल mppsc main exam2018 सांची सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले , में बेतवा नदी के तट स्थित एक छोटा सा गांव है। यह भोपाल से ४६ कि॰मी॰ पूर्व में , तथा बेसनगर और विदिशा से १० कि॰मी॰ की दूरी पर मध्य-प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है। यहां कई बौद्ध स्तूप स्मारक हैं , जो तीसरी शताब्दी ई.पू से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं। सांची रायसेन जिले की एक नगर पंचायत है। भीमबेटका भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रों को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है। इनकी खोज वर्ष १९५७- १९५८ में डाक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गई थी।भीम बेटका क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण , भोपाल मंडल ने अगस्त १९९० में राष्ट्रीय महत्त्व का स्थल घोषित किया। इसके बाद जुलाई २००३ में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। खजुराहो मन्दिर खजुराहो मन्दिर ...